Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संयुक्त पेंशनर्स संघ ने बजट में प्रावधान न होने पर 30 मार्च को शिमला में विरोध की चेतावनी

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। टोल टैक्स के विरोध के बाद अब संयुक्त पेंशनर्स संघ ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऊना में संयुक्त पेंशनर्स संघ ने सुक्खू सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों के हितों की अनदेखी कर रही है।उनका आरोप है कि पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई भत्ता (डीए) की 13 प्रतिशत किश्तें अब तक जारी नहीं की गई हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा घोषित 4 प्रतिशत डीए में से भी 1 प्रतिशत रोके जाने का आरोप लगाया गया। संघ का कहना है कि इस तरह के फैसले पेंशनरों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं और इससे उनमें भारी नाराजगी है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के एरियर का भुगतान बेहद धीमी गति से करने का प्रस्ताव दिया था। सरकार की ओर से एरियर को आधा प्रतिशत प्रति माह की दर से देने की बात कही गई थी, जिससे पूरा भुगतान होने में करीब 200 महीने यानी लगभग 16 साल 8 महीने लग जाते।

 पेंशनर्स संघ ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद सरकार को इसे वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।संयुक्त पेंशनर्स संघ ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। संघ का कहना है कि निगम में पेंशन देने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं है, जिसके कारण हर महीने अलग-अलग तिथियों पर पेंशन जारी की जाती है। इससे पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संघ के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि HRTC के पास नई 400 बसें खरीदने के लिए तो धन उपलब्ध है, लेकिन पेंशन भुगतान के समय विभाग आर्थिक तंगी का हवाला देता है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।संघ ने साफ कहा कि यदि आने वाले बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया, तो 30 मार्च को बड़ी संख्या में पेंशनर शिमला पहुंचकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.