Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी चूक, ढाई साल से खुले रास्ते और बंद CCTV

Summer Express, सोनीपत |  हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में है। पिछले ढाई वर्षों से चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के चलते स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर हो गए हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

स्टेशन परिसर में कई जगहों से आने-जाने के रास्ते खुले पड़े हैं, जहां न तो यात्रियों की जांच की जा रही है और न ही किसी तरह की सख्त निगरानी व्यवस्था है। मेटल डिटेक्टर जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं भी यहां मौजूद नहीं हैं।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध खुफिया कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

हर दिन करीब 40 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर लगभग 30 एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके बावजूद सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही चिंताजनक मानी जा रही है।

करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य ढाई साल पहले शुरू हुआ था, जिसे एक साल में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक यह कार्य अधूरा है। फिलहाल फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट और शेड का निर्माण कार्य जारी है, जिससे कई स्थानों पर रास्ते खुले हुए हैं।

पुनर्निर्माण के चलते पहले लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए हैं और नए कैमरे अभी तक नहीं लगाए जा सके हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर करीब 30 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं।

हालांकि आरपीएफ और जीआरपी द्वारा नियमित गश्त का दावा किया जा रहा है, लेकिन आम दिनों में यात्रियों और उनके सामान की जांच न के बराबर होती है। केवल त्योहारों या विशेष अवसरों पर ही सख्ती दिखाई देती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्टेशन पर मिला संदिग्ध कैमरा आधुनिक तकनीक से लैस था, जो 360 डिग्री तक घूमकर 100 से 500 मीटर तक की निगरानी कर सकता है और इसे सिम या वाई-फाई के जरिए आसानी से संचालित किया जा सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जल्द सुधार की आवश्यकता को उजागर किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.