Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से शीतलहर, सड़कें और टनल बंद

Summer Express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में आज अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी जारी रही, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रोहतांग सहित कई प्रमुख दर्रों में आज एक फीट से अधिक बर्फ गिरी, जबकि पिछले सात दिनों में कुल हिमपात 5 फीट से अधिक दर्ज किया गया।

मनाली घाटी में भी वर्षा और हिमपात हुआ, जहां तीन इंच तक बर्फ जमी। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन के चलते प्रशासन ने छह मकान खाली करवाए और 20 से अधिक लोगों को गुरुद्वारा व सराय में सुरक्षित ठहराया। सितंबर 2025 में इसी स्थान पर भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हुई थी।

किन्नौर जिले की भावा घाटी में जलविद्युत परियोजना के पास हिमस्खलन देखा गया। अटल टनल रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में भी बर्फबारी हुई, जिसके कारण टनल और सोलंग नाला पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। चंबा जिले के पांगी, भरमौर और तीसा क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री कम दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 3°C और शिमला में 6.6°C रहा। लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। लाहुल-स्पीति और कुल्लू में हालात सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अटल टनल के आसपास तीन फीट तक बर्फ जमा है, इसलिए फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

गोंदला में 21 सेंटीमीटर, हंसा में 25 सेंटीमीटर, कल्पा में 17 सेंटीमीटर, केलंग में 15 सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 13.2 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। मनाली में 57 मिमी और पालमपुर में 49.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रशासन ने सड़कें और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। राज्यवासियों को सलाह दी गई है कि मौसम साफ होने और सड़कें खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.