Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमकेयर योजना पर सियासत तेज : जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के आरोपों को बताया गलत

Summer Express,संजु ,शिमला |  हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पूर्व भाजपा सरकार पर “मर्दों की ओवरी सर्जरी” जैसे आरोप लगाए जाने के बाद विपक्ष ने कड़ा पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इन आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए सरकार पर योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत करीब 4000 बीमारियों का इलाज कवर किया गया है और इसमें कैंसर मरीजों को भी लाभ मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमोथेरेपी में उपयोग होने वाली कुछ दवाओं का उल्लेख तकनीकी रूप से “ओवरी डिजीज” पैकेज में किया जाता है, जिसे गलत तरीके से समझकर पुरुषों के ऑपरेशन से जोड़ दिया गया। उन्होंने इसे चिकित्सकों और योजना को बदनाम करने का प्रयास करार दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल इस वजह से हिमकेयर योजना को बंद करना चाहते हैं क्योंकि इसे भाजपा सरकार ने शुरू किया था। साथ ही उन्होंने घोटाले के आरोपों को भी बदलते बयानों का उदाहरण बताते हुए कहा कि पहले 1100 करोड़, फिर 100 करोड़ और अब 120 करोड़ रुपये के अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं।

उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे पर भी सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि देहरा अस्पताल में सर्जन होने के बावजूद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कोविड काल में आउटसोर्स के जरिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों को हटाए जाने पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की और उनकी बहाली की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक ओर रोबोटिक सर्जरी की बात कर रही है, जबकि दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट को लेकर उन्होंने दावा किया कि अधिकांश फंड केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से प्राप्त हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.