Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असंध में कैफे पर फायरिंग, बंद दुकान के शीशे पर चली गोलियां

Summer express,असंध। कैथल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट/कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब कैफे बंद था। सुबह जब मालिक कुलदीप सिंह कैफे पर पहुंचे, तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह ने करीब एक महीने पहले ही कैथल रोड पर अपना कैफे शुरू किया था। रोजाना की तरह बीती रात वह कैफे बंद कर घर चले गए थे। उनके जाने के बाद देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंद कैफे के शीशे पर गोलियां चला दीं। गोली शटर को पार करते हुए कांच के दरवाजे में जा लगी, जिससे दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से दो खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कैफे मालिक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश है या फिर रंगदारी/फिरौती से जुड़ा मामला। इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें रंगदारी का एंगल पाया गया था। इसी आधार पर पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। थाना प्रभारी नसीब सिंह के अनुसार, घटना रात की है और बरामद सबूतों के आधार पर जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.