ऊना, राकेश -:ऊना जिला में पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी प्रॉपर्टी पर चल रहे एस्कॉर्ट सर्विस का भंडाफोड़ किया। मिली जानकारी के अनुसार, ऊना शहर में एक निजी स्थल पर अवैध एस्कॉर्ट सर्विस संचालित की जा रही थी, जिसे पुलिस ने एसआईयू टीम की योजना के तहत निष्क्रिय किया।
कार्रवाई के दौरान मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।ऊना पुलिस के कप्तान सचिन हीरेमठ ने घटनास्थल पर जाकर कार्रवाई का निरीक्षण किया और मीडिया को बताया कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।एसपी हीरेमठ ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अपराधों पर नजर रखी जा रही है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसआईयू और अन्य विभाग सक्रिय हैं। इस कार्रवाई से ऊना जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का संदेश गया।