Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पराशर घूमने जा रहे युवक रास्ता भटके,गाड़ी सड़क हासदे का शिकार, 5 घायल

मंडी ,धर्मवीर-:हरियाणा से हिमाचल घूमने आए युवकों की कार कटौला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 5 युवक सवार थे, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए के लाया गया है। इनमें से एक युवक की हालात नाजुक बताई रही है, जिसके सिर व माथे पर गंभीर चोटें आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हरियाण के यह युवक  यूपी  नंबर की कार से पराशर घूमने जा रहे थे और रास्ता भटक गए। पराशर जाने वाली सड़क की बजाय यह लोग कटौला की ओर घूम गए और आरंग के पास बथेरी में इनकी कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दो 108 एंबलेंस मौके पर पहुंची और इन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। अभी तक हादसे में घायल 5 युवकों की पहचान हो पाई है। जिनके नाम 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 22 वर्षीय विशाल व 21 वर्षीय सुरज कुमार हैं।यह सभी युवक सीजीसी लांडरा के विद्यार्थी हैं, और सभी युवक हरियाणा के ही रहने वाले हैं।उधर, शहरी चौकी की टीम भी जोनल अस्पताल मंडी पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.