Facebook-f Youtube X-twitter

INSO छात्र संवाद में सरकार पर हमला, चुनाव बहाली की चेतावनी

Summer express, भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्र राजनीति एक बार फिर गर्माती नजर आई। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (INSO) के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी देखने को मिली, जहां संगठन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चेयरमैन नितिन सैन और जिला प्रधान जयदीप ग्रेवाल ने की। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक बाधाओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो INSO प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

चौटाला ने आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थानों में वैचारिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीतिक या वैचारिक केंद्र बनाने की बजाय शिक्षा और छात्र हितों पर ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान INSO प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने भी संगठन को छात्रों की आवाज बताते हुए कहा कि उनकी हर मांग को मजबूती से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कई छात्र नेताओं ने अन्य संगठनों को छोड़कर INSO का दामन थामा, जिससे संगठन को और मजबूती मिली।

अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.