Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध कब्जों पर सख्त योगी सरकार:  दबंगों को चेतावनी, भूमि विवाद सुलझाने को बनेगी स्पेशल टीम

Summer express, गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जों और भूमि विवादों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा है तो उसे तुरंत खाली कराया जाए, अन्यथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 200 फरियादियों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

भूमि विवादों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो इन मामलों का तेजी से निस्तारण करेगी। उन्होंने कहा कि जमीन का मालिकाना हक केवल वास्तविक स्वामी के पास ही रहना चाहिए और दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को न्याय दिलाना और उसके जीवन में सुरक्षा एवं संतोष सुनिश्चित करना है।

जनता दर्शन में कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित आकलन कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस मामलों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.