Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में ACB की कार्रवाई: 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और ASI गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने कुंड चौकी प्रभारी योगेश कुमार और एएसआई कुलदीप को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव नांधा निवासी श्रवण कुमार ने ACB को शिकायत दी थी कि एक मामले में उसकी बाइक पुलिस ने इंपाउंड कर ली थी। कोर्ट से सुपरदारी आदेश मिलने के बावजूद कुंड चौकी पुलिस बाइक छोड़ने के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थी।

शिकायतकर्ता ने ACB को रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी, जिसके आधार पर टीम ने ट्रैप प्लान किया। शाम श्रवण कुमार तय राशि लेकर कुंड चौकी पहुंचा। जैसे ही एएसआई कुलदीप ने रिश्वत की रकम ली, ACB टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज योगेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि यह मामला ,NH-11 स्थित पाडला क्षेत्र के एक होटल से हुई चोरी से जुड़ा है। चोरी के बाद बरामद बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया था, जिसे कोर्ट के आदेश के बावजूद छोड़ने में टालमटोल की जा रही थी।

ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - रेवाड़ी में ACB की कार्रवाई: 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और ASI गिरफ्तार

रेवाड़ी में ACB की कार्रवाई: 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और ASI गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने कुंड चौकी प्रभारी योगेश कुमार और एएसआई कुलदीप को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गांव नांधा...
Summer Express - हिसार में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, सेक्टर 16-17 में 100 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

हिसार में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, सेक्टर 16-17 में 100 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

Summer express, हिसार। शहर में लंबे समय से सड़कों और सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVपी) की टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेक्टर 16-17 में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। मकान नंबर 19 से शुरू हुआ यह...
Summer Express - हरियाणा में 30 हजार सफाई कर्मचारी व फायर कर्मी हड़ताल पर, मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

हरियाणा में 30 हजार सफाई कर्मचारी व फायर कर्मी हड़ताल पर, मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में शहरी निकाय कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के करीब 30 हजार सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मी सामूहिक हड़ताल पर उतर आए हैं। सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी...
Summer Express - Auto Draft

पंचकूला प्लॉट घोटाला: भूपेंद्र सिंह  हुड्डा समेत कई पर सीबीआई चार्जशीट

Summer express , चंडीगढ़। पंचकूला के औद्योगिक भूखंड आवंटन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं। सीबीआई के अनुसार, यह मामला...
Summer Express - धर्मशाला नगर निगम चुनाव: विभिन्न वार्डों में 17 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: विभिन्न वार्डों में 17 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनोज रत्न ने दी।वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी ने कांग्रेस की ओर से नामांकन किया। वहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.