Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉकरोच जनता पार्टी ने हरियाणा की राजनीति में मचाई हलचल , नेताओं की बढ़ी बेचैनी

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा में सोशल मीडिया पर व्यंग्य के तौर पर शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बनती जा रही है। बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सरकार विरोधी भावनाओं के बीच शुरू हुआ यह ऑनलाइन ट्रेंड अब नेताओं के बयान, विरोध प्रदर्शन और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य माध्यमों पर तेजी से वायरल हुए इस ट्रेंड को लाखों युवाओं का समर्थन मिल रहा है। कई वीडियो और पोस्ट करोड़ों बार देखे जा चुके हैं। शुरुआत में इसे केवल एक व्यंग्यात्मक अभियान माना जा रहा था, लेकिन अब यह राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुका है।

हरियाणा की राजनीति में भी इस ट्रेंड को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने खुद को “कॉकरोच जनता पार्टी” का पहला विधायक बताते हुए मजाकिया अंदाज में बयान दिया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भाजपा ने इस बयान को लेकर इनेलो पर निशाना साधा और इसे राजनीतिक भ्रम फैलाने वाला बताया।

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड से जुड़े अकाउंट ब्लॉक होने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और वोटबंदी के बाद अब “कॉकरोचबंदी” की राजनीति की जा रही है। हुड्डा ने इसे युवाओं की बेरोजगारी और व्यवस्था के प्रति नाराजगी का प्रतीक बताया।

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी इसे समाज में बढ़ते असंतोष का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों और मजदूरों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रेंड उसी गुस्से को दर्शाते हैं।

इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने दावा किया है कि उन्हें “कॉकरोच जनता पार्टी” का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान इस बात का संकेत है कि देश का युवा अब पारंपरिक राजनीतिक दलों का विकल्प तलाश रहा है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पार्टी का अभी तक आधिकारिक पंजीकरण नहीं हुआ है।

पानीपत के अधिवक्ता सुधीर जाखड़ ने इस पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन भी दिया है। आयोग की ओर से संविधान, पदाधिकारियों और कार्यालय संबंधी दस्तावेजों की मांग की गई है। अधिवक्ता का कहना है कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

रोहतक और रेवाड़ी समेत कई जिलों में इस नाम से विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया ग्रुप भी बनाए गए हैं। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में “मैं भी हूं कॉकरोच” लिखे पोस्टर दिखाई दिए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रेंड केवल मजाक या व्यंग्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं के भीतर बढ़ रही नाराजगी और डिजिटल राजनीति के नए स्वरूप को भी सामने ला रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.