Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब तक लगभग 82 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।आग की वजह से हजारों पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं, वहीं वन्य जीवों और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

प्रदेश में सबसे अधिक मामले मंडी जिले में सामने आए हैं, जहां जंगलों में आग की 85 घटनाएं दर्ज की गई हैं।इसके अलावा धर्मशाला सर्कल में 56 मामले रिपोर्ट हुए हैं।राजधानी शिमला में 10 और सोलन जिले में छह घटनाएं दर्ज की गई हैं।अन्य जिलों में भी आग की घटनाओं ने प्रशासन और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है।लगातार बढ़ती आग की घटनाओं के चलते विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भी जंगलों में आग का खतरा गंभीर बना हुआ है। बीते साल प्रदेश में जंगलों में आग लगने के 561 मामले सामने आए थे,जिनमें लगभग 7 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था।उस दौरान वन विभाग को करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। विभाग का कहना है कि यदि मौसम में जल्द बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोग जानबूझकर घासनियों और जंगलों में आग लगा रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आगजनी से जुड़े सैकड़ों मामले सामने आए हैं और सरकार इस पर सख्त नजर बनाए हुए है।

राजस्व मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जंगलों और घासनियों में आग न लगाएं और आग की किसी भी घटना की तुरंत सूचना प्रशासन या वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे जीत के दावों पर भी जगत सिंह नेगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, इसलिए किसी दल द्वारा जीत का दावा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कई प्रधान और उपप्रधान कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोग भी चुनकर आए हैं, ऐसे में भाजपा के दावे पूरी तरह सही नहीं हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.