Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेहतमंद पंजाब’ के संकल्प को साकार कर रही “सी.एम. दी योगशाला’

दर्शन सिंह संधू | तरनतारन
पंजाब सरकार के “रंगला पंजाब–सेहतमंद पंजाब के विज़न को साकार करने के उद्देश्य से संचालित सी.एम. दी योगशाला अभियान जिला तरनतारन में लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
इस पहल के तहत जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों एवं शहरों में प्रतिदिन लगभग 400 योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपना रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं सी.एम. दी योगशाला की टीम के संयुक्त प्रयासों से अब तक जिले में लगभग 10,500 नागरिकों ने योग कक्षाओं में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि जिले के लोग योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं और स्वस्थ पंजाब के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन विशेषज्ञ मार्गदर्शन में योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान कराया जा रहा है, जिससे लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। सभी आयु वर्ग के लोग इन निःशुल्क योग कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी ‘सी.एम. दी योगशाला’ से जोड़ें तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दें।सी.एम. दी योगशाला केवल एक योग अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध पंजाब की दिशा में एक जन-आंदोलन बन चुका है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.