Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुर
ढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक बदलेखोरी के तहत निशाना बनाया जा रहा है और ऐसी राजनीति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुरदर्शन सिंह सैणी ने कहा कि अगर नगर निगम अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है तो यह कार्रवाई पूरे इलाके में बिना भेदभाव के समान मानक के तहत होनी चाहिए। उन्होंने दावे किए कि सिर्फ भाजपा से जुड़े लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वार्ड-6 के भाजपा समर्थक रमन आनंद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की पार्षद सुमन सैन के पति मुकेश सैन के इशारे पर उनके घर के बाहर रखे गए गमले और क्यारियाँ बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के तोड़ दी गईं। रमन ने कहा कि यदि यह कब्जा हटाने की कार्रवाई थी तो पूरे वार्ड में समान रूप से यह कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी घर की बाहर वाले हिस्से को एक निजी जेसीबी से ध्वस्त किया गया। उनका कहना है कि न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया और न ही सामान हटाने का मौका दिया गया।
रमन ने आगे कहा कि कार्रवाई के दौरान पौधे, बच्चे की साइकिल और अन्य घरेलू सामान नष्ट हुए जबकि पानी की पाइपलाइन टूटने से क्षेत्र में पानी भर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीबी नगर निगम की नहीं बल्कि निजी थी और उनके पास एक वीडियो भी है जिसमें जेसीबी ड्राइवर कथित तौर पर मुकेश सैन के निर्देशों पर कार्रवाई करने की बात करता सुनाई देता है। रमन ने यह भी कहा कि मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी या इंजीनियर मौजूद नहीं था और कोई लिखित आदेश भी नहीं दिखाया गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि शहर में कई अन्य कथित अवैध निर्माण और कब्जे मौजूद हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
यदि नगर निगम कानून के अनुसार कार्रवाई करना चाहता है तो यह मुहिम सभी उल्लंघनों के खिलाफ एकसमान ढंग से चलानी चाहिए। रमन आनंद ने यह भी कहा कि घटना के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं; इस पर उन्होंने पुलिस और नगर निगम को लिखित शिकायत दी है, मगर अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता सतपाल बांसल, सीमा धीमान, राजेश कुमार धीमान और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.