Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला ठगी कांड: नीरज चोपड़ा संग तस्वीरें दिखाकर कारोबारी से साढ़े तीन करोड़ ठगे

Summer express, पंचकूला। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली की एक नामी खेल सामग्री कंपनी के निदेशक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता रोहित सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर फर्जी पहचान और प्रभावशाली संपर्कों का हवाला देकर इस पूरे ठगी कांड को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रोहित सैनी इस मामले में अहम भूमिका निभा रहा था, जबकि उसका भाई मोहित सैनी, जो कृषि विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है, इस ठगी का मुख्य मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। फिलहाल मोहित फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अदालत ने रोहित सैनी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी शिव प्रकाश सिंह हैं, जो शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। शिकायत के अनुसार उनकी कंपनी ने वर्ष 2023 में गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए हरियाणा ओलंपिक संघ को करीब ढाई करोड़ रुपये का खेल सामान उपलब्ध कराया था, जिसका भुगतान अटका हुआ था।

जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 में मोहित सैनी ने ‘जसवंत’ नाम से कारोबारी से संपर्क किया और खुद को खेल विभाग का पर्यवेक्षक तथा वित्तीय मामलों का अधिकारी बताया। आरोप है कि उसने भरोसा जीतने के लिए भारतीय ओलंपियन नीरज चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं और सरकारी स्तर पर मजबूत पहुंच होने का दावा किया। इसके बाद फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान जारी कराने के नाम पर शुरुआत में 50 लाख रुपये मांगे गए।

पीड़ित कारोबारी के अनुसार रकम देने के बावजूद कोई काम नहीं हुआ। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सतर्कता विभाग की जांच का डर दिखाकर उन्हें धमकाया। इसी दबाव में उनसे अलग-अलग चरणों में कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये वसूल लिए गए।

बाद में जब शिकायतकर्ता ने स्वयं विभाग में जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि ‘जसवंत’ नाम का कोई अधिकारी वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की रकम परिवार के कई बैंक खातों में भेजी गई। पुलिस के अनुसार रोहित सैनी के खाते में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वहीं मोहित सैनी की पत्नी, जो हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक है, और परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में भी रकम पहुंचने की जानकारी मिली है।

पूछताछ में रोहित सैनी ने खुलासा किया कि उसका भाई मोहित सट्टेबाजी की लत का शिकार था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रची। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है।

फिलहाल पंचकूला अपराध शाखा सेक्टर-19 मामले की जांच में जुटी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ बैंक खातों में भेजी गई रकम की वसूली की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.