Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रंजिश में कार को आग के हवाले करने का आरोप, CCTV में कैद वारदात

Summer express, करनाल। शहर के सीएचडी सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार उनके माता-पिता के मकान के बाहर खड़ी थी। रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने कार को निशाना बनाया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सबसे पहले पड़ोसी कुलदीप सिंह ने वाहन में आग लगी देखी और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो मामला दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश का निकला। फुटेज में एक व्यक्ति कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह पहले वाहन के शीशे तोड़ता है और फिर अंदर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देता है। आग लगने के कुछ ही सेकंड बाद कार में तेज धमाका भी सुनाई देता है।

जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पड़ोसी के कैमरे में एक संदिग्ध कार नजर आई, जो पहले घटनास्थल से आगे निकलती है और फिर वापस लौटकर कुछ दूरी पर खड़ी हो जाती है। फुटेज के अनुसार आग लगाने वाला व्यक्ति वारदात के बाद भागकर उसी कार में बैठता है और वाहन तुरंत मौके से फरार हो जाता है।

इसके अलावा घटनास्थल के आसपास एक बाइक पर सवार युवक और युवती भी कैमरे में दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पीड़ित दीपक का आरोप है कि कपिल नामक व्यक्ति उन्हें पहले भी कई बार धमकी दे चुका है। उन्होंने बताया कि लगातार फोन कॉल और धमकियों के कारण उन्होंने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था। दीपक ने आशंका जताई है कि इस घटना में कपिल के साथ मोनिका, साहिल और शालिनी की भी संलिप्तता हो सकती है।

पीड़ित के अनुसार सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध कार का रंग और मॉडल भी कपिल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन से मिलता-जुलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां नीलम पर हुए हमले के मामले में आठ जून को थाना सदर में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसमें इन्हीं लोगों के नाम सामने आए थे। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस बार कार को निशाना बनाया गया। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेब सीजन से पहले तैयारियों में तेजी लाने की मांग, जर्जर सड़कें और लंबित भुगतान बने बागवानों की चिंता

Summer express/शिमला, संजू -: आगामी सेब सीजन को देखते हुए चौपाल क्षेत्र में सड़क व्यवस्था, परिवहन और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-15 गोरली मडावग से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शिमला को ज्ञापन सौंपकर सेब सीजन शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं...

आईडीएफसी बैंक घोटाला : प्रदूषण बोर्ड का पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार पंचकूला स्पेशल कोर्ट में पेश, तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर

मोनिका रावत , पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह उन्हें पंचकूला सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रवीन कुमार को तीन दिन के...

श्रावस्ती में ट्रकों की भीषण टक्कर: दो चालकों की मौत, परिवार समेत चार घायल

Summer express, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो...

पंजाब मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Summer express, पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंजाब मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का...

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.