Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्य सरकार ने तीन जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा तेज की, बेहतर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

Summer express/शिमला, 3 जुलाई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को पूर्व में एसजेवीएनएल को आवंटित 382 मेगावाट सुन्नी, 210 मेगावाट लुहरी चरण-1 तथा 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जलविद्युत प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और राज्य सरकार का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों से हिमाचल प्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा तथा जलविद्युत संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक में 500 मेगावाट डुग्गर जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की संशोधित परिस्थितियों, विशेषकर बांध की प्रस्तावित ऊंचाई में वृद्धि के मद्देनजर, परियोजना की शर्तों एवं लाभों पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए ताकि राज्य के हित सुरक्षित रह सकें।मुख्यमंत्री ने बताया कि 422 मेगावाट किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार को परियोजना में पूंजी निवेश नहीं करना होगा, जबकि हिमाचल प्रदेश को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, सचिव (ऊर्जा) राकेश कंवर, निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति, एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अच्छी बारिश से मक्की की बुवाई को मिला बढ़ावा, बिलासपुर में बीज और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई अच्छी बारिश ने मक्की की खेती करने वाले किसानों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर दी हैं। कृषि विभाग के अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी बनने से अब मक्की की बुवाई में तेजी आने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है...

राज्य सरकार ने तीन जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा तेज की, बेहतर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

Summer express/शिमला, 3 जुलाई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को पूर्व में एसजेवीएनएल को आवंटित 382 मेगावाट सुन्नी, 210 मेगावाट लुहरी चरण-1 तथा 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जलविद्युत प्रदेश की...

बेंगलुरु डेकेयर विवाद पर फूटा गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित Capgemini कैंपस के अंदर संचालित एक डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना ने खासतौर पर कामकाजी माता-पिता के बीच बच्चों की सुरक्षा और डेकेयर व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।...

जालंधर में शराब के नशे में कार चलाता मिला पुलिसकर्मी, लोगों ने रोका

जालंधर। शहर में मकसूदां थाना क्षेत्र के पास एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर शराब के नशे में कार चलाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। घटना के दौरान इलाके में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था और कई बार...

UN मुख्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, तिब्बती झंडा मिलने से बढ़ी चर्चा

Summer express, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.