Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिंजौर थाने के बाहर रेहड़ी-फड़ी हटाने पर विवाद, पार्षद और थाना प्रभारी में तीखी बहस

Summer express, पंचकूला। पंचकूला के पिंजौर थाना परिसर के बाहर रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई को लेकर  विवाद खड़ा हो गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्थानीय पार्षद और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आसपास के क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने थाना परिसर की चहारदीवारी से सटी रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही थाने के बाहर सड़क किनारे लंबे समय से खड़े इंपाउंड वाहनों को भी वहां से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि इस कदम से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी।

कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने इसका विरोध किया। उनकी ओर से पक्ष रखने पहुंचे स्थानीय पार्षद सौरभ गुप्ता और पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार के बीच मौके पर तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने थाना परिसर के आसपास से अतिक्रमण और इंपाउंड वाहनों को हटाने के फैसले का समर्थन करते हुए इसे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी कदम बताया, जबकि रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने अपनी आजीविका प्रभावित होने की बात कहते हुए कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई थाना परिसर और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए थाना परिसर की दीवार से सटी रेहड़ी-फड़ियों को हटाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.