Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला की सड़कों पर उठे सवाल, विधायक सुधीर शर्मा ने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडा मौसम और पहाड़ी वातावरण का आनंद लेने आने वाले पर्यटकों को शहर की बदहाल सड़कें और अधूरा आधारभूत ढांचा निराश कर रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे, भूस्खलन से प्रभावित मार्ग और धीमी गति से चल रहे मरम्मत कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन मुद्दों को लेकर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि यदि सरकार धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखती है तो सबसे पहले मजबूत और टिकाऊ आधारभूत ढांचे पर ध्यान देना होगा। उनका कहना था कि सड़कों के गड्ढों में केवल मिट्टी भर देना किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। बरसात के दौरान मिट्टी बह जाती है और सड़कें दोबारा खराब हो जाती हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और दीर्घकालिक सड़क मरम्मत कार्य करवाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कें अब तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी हैं। मैक्लोडगंज मार्ग सहित कई क्षेत्रों में मलबा हटाने और सड़क सुधार का कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। उनका कहना था कि सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क के बिना पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे व्यावहारिक नहीं हो सकते।विधायक ने प्रदेश में आपदा से जुड़े सरकारी संदेशों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं कुछ सीमित क्षेत्रों तक ही रहती हैं, लेकिन पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित बताने वाले बयानों से पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार को तथ्यों के आधार पर संतुलित और जिम्मेदार तरीके से जानकारी साझा करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के लिए आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की समुचित निकासी, नालों के नियमित रखरखाव और वैज्ञानिक योजना के अभाव में हर वर्ष कटाव और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, जिससे भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो घंटे की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, 12 घंटे बाद भी कॉलोनियों में भरा पानी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में हुई कुछ घंटों की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को हुई तेज बारिश के करीब 12 घंटे बाद भी शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।...

पुंडरी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले के पुंडरी कस्बे में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के...

कैथल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने चार प्रमुख सड़कों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और कदम बढ़ाया है। बुधवार को नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

Summer express/शिमला-: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की...

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- संग्रहालय में रखे जाएं कटे बाल, हो DNA स्टडी

Summer express/शिमला ,संजू- :भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.