Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिमहेश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

चंबा,मंजूर -: मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बुधवार तड़के एक दुखद हादसा हो गया। मेहला क्षेत्र के समीप पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने से एक थार वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसे में पंजाब निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी थार गाड़ी तड़के करीब तीन बजे मणिमहेश यात्रा मार्ग से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान मेहला के पास पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर सीधे वाहन के सनरूफ पर आ गिरा। पत्थर का प्रहार इतना तेज था कि सनरूफ पूरी तरह टूट गया और गाड़ी का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अंदर बैठे एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें और मौसम व प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो घंटे की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, 12 घंटे बाद भी कॉलोनियों में भरा पानी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में हुई कुछ घंटों की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को हुई तेज बारिश के करीब 12 घंटे बाद भी शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।...

पुंडरी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले के पुंडरी कस्बे में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के...

कैथल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने चार प्रमुख सड़कों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और कदम बढ़ाया है। बुधवार को नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

Summer express/शिमला-: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की...

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- संग्रहालय में रखे जाएं कटे बाल, हो DNA स्टडी

Summer express/शिमला ,संजू- :भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.