Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिब्बती भाषा, संस्कृति-पहचान के संरक्षण के लिए शिमला में 24 घंटे का सांकेतिक अनशन, बाल मुंडवाकर प्रतीकात्मक विरोध 

Summer express/शिमला, संजू-:राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में तिब्बती भाषा, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और विशिष्ट पहचान के संरक्षण की मांग को लेकर तिब्बती समुदाय ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। रीजनल तिब्बतन वीमेन एसोसिएशन और रीजनल तिब्बतन कम्युनिटी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 24 घंटे का अनशन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रतिभागियों ने बाल मुंडवाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता कर्ण नंदा भी पहुंचे।

इस दौरान कर्ण नंदा ने कहा कि भारत और तिब्बती समुदाय का संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों से भी जुड़ा है। हिमाचल प्रदेश का तिब्बती समुदाय के साथ दशकों पुराना विशेष संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की भाषा, संस्कृति, धर्म और पहचान उसकी महत्वपूर्ण विरासत होती है और उसका संरक्षण जरूरी है।

नंदा ने कहा कि तिब्बती समुदाय जिस शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़ी चिंताओं को सामने रख रहा है, उसकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति शांति, करुणा, सह-अस्तित्व, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा की पक्षधर रही है। उन्होंने लोबगा रंगजेन की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति की कामना की।वहीं इस मौके पर तिब्बती मूल की महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन तिब्बती भाषा, संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता और पहचान को सुरक्षित रखने की भावना से किया जा रहा है।  

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.