Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो आबान अहमद की कार के पीछे चल रहे एक वाहन के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। फुटेज में तेज रफ्तार कार अचानक सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे उतरती दिखाई देती है। इसके बाद कार डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकराती है और टक्कर के बाद कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर पलट जाती है।

हादसा इतनी तेजी से हुआ कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को आबान अहमद प्रयागराज से झांसी की ओर जा रहा था। उसका बड़ा भाई अली अहमद झांसी जेल में बंद है और आबान उससे मुलाकात के लिए जा रहा था। पूंछ थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे।

आबान की मौत के बाद लखनऊ जेल में बंद उसके भाई उमर अहमद और झांसी जेल में बंद अली अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। अदालत से सशर्त पैरोल मिलने के बाद दोनों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया था।

आबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों बड़े भाई उमर और अली भावुक नजर आए और छोटे भाई के शव को देखकर रो पड़े।

हादसे का नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस कार की गति, सड़क की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...

स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, जालंधर | स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखते हुए जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के साथ यात्रियों के...

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.