Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजीसी लांडरां ने शुरू की ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ मुहिम

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज (सीजीसी) लांडरां की ओर से अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ नामक मुहिम शुरू की गई।
संस्थान की इंस्टीट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आम लोगों को अंगदान से जुड़ी सही और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध करवाना है। सीजीसी लांडरां परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान का आधिकारिक पोस्टर और लोगो जारी किया गया। विद्यार्थियों ने अभियान के तहत होने वाली आउटरीच गतिविधियों का रोडमैप भी प्रस्तुत किया।
अभियान को ट्राईसिटी के साथ पंजाब के विभिन्न हिस्सों तक ले जाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार गुरप्रीत कौर भंगू और मलकीत रौणी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल, वाइस चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों, डॉ. गगनदीप भुल्लर, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह सहित अन्य निदेशक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कहा कि अंगदान एक निस्वार्थ कार्य है, जिसके माध्यम से कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं की ओर से इस नेक पहल को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
सीजीसी लांडरां के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। संस्थान विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘जीवांश’ मुहिम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूकता, संवेदनशीलता और सही जानकारी के आधार पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिलेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजीसी लांडरां ने शुरू की ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ मुहिम

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजविश्व अंगदान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज (सीजीसी) लांडरां की ओर से अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ नामक मुहिम शुरू की गई।संस्थान की इंस्टीट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आम लोगों को अंगदान से...

बलौंगी पुल के सामने कूड़े का ढेर, स्वच्छता के दावों पर सवाल, पहले भी लोग कर चुके प्रदर्शन

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजपुल बैरियर के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खरड़, फेज-6 और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद मुख्य सड़क के सामने खुले में कूड़ा पड़ा होने से सफाई व्यवस्था पर...

चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’

समर न्यूज | चंडीगढ़देशभक्ति के रंग में सराबोर चंडीगढ़ में गुरुवार को सुखना झील के किनारे ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्ति...

बलौंगी में धड़ल्ले से बन रहे अवैध पीजी एकता कॉलोनी में 6 मंजिला इमारतें तैयार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम मोहाली के अधीन आने वाले बलौंगी में पीजी निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। एकता कॉलोनी में कई छह-छह मंजिला पीजी बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि कई अन्य इमारतों का निर्माण अभी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमों की अनदेखी कर...

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.