Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की केंद्रीय लाइब्रेरी की ओर से भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती को समर्पित लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
समारोह में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. नवनीत यादव, डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य तथा विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. एस. आर. रंगनाथन को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरियन साक्षी बहल ने संबोधित करते हुए डॉ. रंगनाथन की पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी सेवाओं और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. रंगनाथन की ओर से प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के प्रसिद्ध पांच सिद्धांतों, कॉलन वर्गीकरण प्रणाली तथा पुस्तकालयों को शिक्षा, ज्ञान और सीखने के सक्रिय केंद्रों के रूप में विकसित करने संबंधी उनकी दूरदर्शी सोच के बारे में
जानकारी दी।
पुस्तकालय विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. रंगनाथन को वर्ष 1957 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी पसंदीदा पुस्तकों की समीक्षाएं साझा कीं और अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों एवं अकादमिक समुदाय को प्रभावी पुस्तकालय सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा जीवंत अकादमिक वातावरण बनाए रखने के लिए केंद्रीय लाइब्रेरी की टीम की सराहना की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजरयात बाहरा यूनिवर्सिटी की केंद्रीय लाइब्रेरी की ओर से भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती को समर्पित लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।समारोह में यूनिवर्सिटी के...

सीजीसी लांडरां ने शुरू की ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ मुहिम

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजविश्व अंगदान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज (सीजीसी) लांडरां की ओर से अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ नामक मुहिम शुरू की गई।संस्थान की इंस्टीट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आम लोगों को अंगदान से...

बलौंगी पुल के सामने कूड़े का ढेर, स्वच्छता के दावों पर सवाल, पहले भी लोग कर चुके प्रदर्शन

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजपुल बैरियर के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खरड़, फेज-6 और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद मुख्य सड़क के सामने खुले में कूड़ा पड़ा होने से सफाई व्यवस्था पर...

चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’

समर न्यूज | चंडीगढ़देशभक्ति के रंग में सराबोर चंडीगढ़ में गुरुवार को सुखना झील के किनारे ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्ति...

बलौंगी में धड़ल्ले से बन रहे अवैध पीजी एकता कॉलोनी में 6 मंजिला इमारतें तैयार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम मोहाली के अधीन आने वाले बलौंगी में पीजी निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। एकता कॉलोनी में कई छह-छह मंजिला पीजी बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि कई अन्य इमारतों का निर्माण अभी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमों की अनदेखी कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.