Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण

मोनिका रावत | पंचकूला
समर न्यूज
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।
समारोह को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह भी इस दौरान मौजूद रहीं। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास, जोश और उत्साह से भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

योग, पीटी और डंबल शो ने बांधा समां
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी रिहर्सल की। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, चमन लाल डीएवी विद्यालय सेक्टर-11, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, लिटल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थियों ने पीटी शो प्रस्तुत किया, जबकि सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए के विद्यार्थियों ने डंबल शो से उत्साह का प्रदर्शन किया। मधु नृत्य योग संस्था और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्राओं ने योग की प्रस्तुति दी।
बलिदानियों से प्रेरणा लेने का आह्वान
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्र उनके बलिदान को याद रखेगा। युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्या, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह समेत पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजस्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।समारोह को लेकर गुरुवार...

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजरयात बाहरा यूनिवर्सिटी की केंद्रीय लाइब्रेरी की ओर से भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती को समर्पित लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।समारोह में यूनिवर्सिटी के...

सीजीसी लांडरां ने शुरू की ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ मुहिम

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजविश्व अंगदान दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज (सीजीसी) लांडरां की ओर से अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जीवांश-लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ नामक मुहिम शुरू की गई।संस्थान की इंस्टीट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आम लोगों को अंगदान से...

बलौंगी पुल के सामने कूड़े का ढेर, स्वच्छता के दावों पर सवाल, पहले भी लोग कर चुके प्रदर्शन

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजपुल बैरियर के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खरड़, फेज-6 और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद मुख्य सड़क के सामने खुले में कूड़ा पड़ा होने से सफाई व्यवस्था पर...

चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’

समर न्यूज | चंडीगढ़देशभक्ति के रंग में सराबोर चंडीगढ़ में गुरुवार को सुखना झील के किनारे ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्ति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.