Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

50 करोड़ से हो रही हणोगी में टनल की मुरम्मत, सितंबर के अंत तक पूरा होगा कार्य

पहाड़ी के लगातार दरकने के कारण टनल के 24 मीटर भाग को पहुंचा है भारी नुकसान

Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:मंडी जिला में हणोगी के पास पहाड़ी दरकने के कारण नवनिर्मित टनल को हुए नुकसान की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने 50 करोड़ के इस कार्य को गावर कंपनी को सौंपा है जबकि गावर कंपनी टनलिंग में एक्सपर्ट भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से इस कार्य को करवा रही है। बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में पंडोह-बायपास-टकोली प्रोजेक्ट के तहत दयोड़ से हणोगी तक बनी चार टनलों को अभी तक यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। क्योंकि हणोगी टनल के मुहाने पर पहाड़ी के दरकने के कारण टनल के 24 मीटर लंबे भाग को भारी नुकसान पहुंचा था। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि इस स्थान के कई सर्वे करवाने के बाद अब मुरम्मत कार्य को शुरू किया गया है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा तो उसके बाद टनलों के माध्यम से यातायात को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दयोड़ से हणोगी तक टनलों का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि मुरम्मत कार्य ही शेष बचा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सितंबर महीने के अंत तक पूरा होगा काम

गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जीएम विकास नागर ने बताया कि जुलाई महीने में इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। अगस्त महीने के अंत तक अंदरूनी सारे कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि सितंबर महीने के अंत तक बाहरी कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। भारत कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कार्य को पूरी गुणवत्ता और तकनीक के साथ किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

50 करोड़ से हो रही हणोगी में टनल की मुरम्मत, सितंबर के अंत तक पूरा होगा कार्य

पहाड़ी के लगातार दरकने के कारण टनल के 24 मीटर भाग को पहुंचा है भारी नुकसान Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:मंडी जिला में हणोगी के पास पहाड़ी दरकने के कारण नवनिर्मित टनल को हुए नुकसान की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने 50 करोड़ के इस कार्य को गावर कंपनी को सौंपा है...

ऊना अस्पताल में विधायक विवेक शर्मा ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली।दौरे के दौरान विधायक ने ग्राम...

मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार ने मां चिंतपूर्णी को अर्पित किया 1.1 किलो चांदी का छत्र

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया।बताया जा रहा है कि मौजूदा...

पंजोखरा साहिब घटनाक्रम पर वरुण मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुए घटनाक्रम को लेकर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना और अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों नेता घायल अंबाला छावनी निवासी सुरेंद्र सिंह का हालचाल जानने के लिए आदेश अस्पताल पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।...

अंबाला के शहीद स्मारक में तकनीक के जरिए दिखेगा 1857 का इतिहास, अनिल विज ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Summer express/अंबाला -:अंबाला छावनी में बने शहीद स्मारक में अब 1857 की क्रांति से जुड़े देशभर के संघर्षों का इतिहास आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक के ओपन एयर थिएटर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.