अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज
महानगर में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने गुरजोत सिंह और बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत धाराएं लगाई हैं।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि 23 अगस्त को उनकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन 24 अगस्त को परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किशोरी गांव जागीरपुर की तरफ से रोते हुए पैदल आती दिखाई दी। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
किशोरी के अनुसार, गुरजोत सिंह और बिक्रमजीत सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन गांव जागीरपुर स्थित एक मकान में ले जाकर बंधक
बना लिया।
आरोप है कि वहां गुरजोत सिंह ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा
रही है।