Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के अलावा कर्नाटक, असम, केरल और तमिलनाडु में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि कई मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

असम में लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ जैसे हालात से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में सड़कें प्रभावित हुई हैं। चंबा जिले में कोडला-उरई-घरोड़ सड़क पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। भूस्खलन के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

बिहार में भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। भागलपुर के राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में पानी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। तटबंध टूटने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। बेगूसराय में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण यहां भी बाढ़ की स्थिति गंभीर होने की आशंका है और हालात बिगड़ने पर 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला-गुंजी के पास 25 अगस्त को भूस्खलन हुआ। मलबा सड़क पर आने के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ यात्री व अन्य लोग फंस गए। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी बारिश और बढ़ते गंगा जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगा का पानी बढ़ने से 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। घाटों के आसपास स्थित करीब पांच हजार दुकानों के बंद होने से स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के अलावा कर्नाटक, असम, केरल और तमिलनाडु में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही...

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.