Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, दो सगे भाई गोली लगने से घायल

summer express , बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में  रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से दो सगे भाई साहिल और मोहित घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली लगने से साहिल घायल हो गया, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी और कमर के पास छर्रे लगने की बात सामने आई है। दोनों को परिजनों ने उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मणिमहेश यात्रा को लेकर HRTC अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई परिवहन व्यवस्था

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC ने कमर कस ली है। 25 अगस्त से शुरू हुई यात्रा को देखते हुए निगम ने भरमौर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी की है।...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा...

मणिपुर के कांगपोकपी में फिर हिंसा: गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत ,एक घायल

Summer express, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। टी वाइचोंग उपमंडल के एन तेइखांग गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद...

बठिंडा में नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर से इमारत ध्वस्त

Summer express ,बठिंडा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धौबियाणा बस्ती में एक इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन के...

हमीरपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा,जयदेव अध्यक्ष और रानी देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव ने त्रिलोकचंद को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.