Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला, गर्दन और मुंह पर किए वार

Summer express , बहादुरगढ़। विकासनगर की गली नंबर-3 में प्लॉट को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने घर में सो रहे बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन और मुंह समेत शरीर पर तीन जगह चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल तेजबीर ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई मुकेश के साथ करीब तीन महीने से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार, रात करीब एक बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान मुकेश वहां पहुंचा और चाकू से उसके गर्दन और मुंह पर हमला कर दिया। हमले में तेजबीर के शरीर पर तीन जगह चाकू के निशान आए।

तेजबीर के शोर मचाने पर उसके पिता राजपाल की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी मुकेश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पिता ने राहगीर की मदद से घायल तेजबीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

घायल ने पुलिस से आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लाइनपार थाना के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली पुलिस ने बनाया नया साइबर सेंटर, फर्जी बम ईमेल और महिला-बाल अपराधों पर कसेगा शिकंजा

summer express, नई दिल्ली। बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी साइबर जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने ‘दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (D4C) का गठन किया है। इसके तहत फर्जी बम धमकी वाले ईमेल की जांच के लिए...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

फिरोजपुर में BSF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.264 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Summer express, फिरोजपुर । भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई के...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

Summer express/ऊना,राकेश -: नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। हादसे...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:  हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.