Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘एवन साइकिल्स’ ने क्रिकेटर रजत पाटीदार को बनाया ब्रांड एंबेसडर, नई सोच को बढ़ावा

समर न्यूज | चंडीगढ़

75 वर्षों से अधिक समय से भारत में साइकिलिंग से जुड़ी एवन साइकिल्स ने भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी एवन की विरासत को नई पीढ़ी की महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और प्रदर्शन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कंपनी ने कहा कि एवन और रजत पाटीदार की यात्राएं भले ही अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हों, लेकिन दोनों में दृढ़ संकल्प, अनुशासन, निरंतरता और आगे बढ़ते रहने की इच्छा जैसे
समान मूल्य हैं।
एवन का मानना है कि सार्थक प्रगति रातोंरात हासिल नहीं होती, बल्कि रोजाना के प्रयास, धैर्य और लगातार आगे बढ़ने से बनती है। एवन साइकिल्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ओंकार सिंह पाहवा ने कहा कि 75 वर्षों से अधिक समय से एवन भारत की यात्रा का हिस्सा रही है और उसने कई पीढ़ियों को साइकिलिंग की आजादी और आनंद का अनुभव कराया है। उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार की यात्रा दृढ़ता, अनुशासन और उत्कृष्टता की तलाश जैसे उन मूल्यों को दर्शाती है, जिन्होंने एवॉन को आकार दिया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋषि पाहवा ने कहा कि आज के युवा सफलता को प्रामाणिकता, निरंतर प्रयास और लगातार बेहतर करने की इच्छा से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि रजत क्रिकेट के अपने सफर और प्रदर्शन के प्रति अपने दृष्टिकोण के माध्यम से इन गुणों को दर्शाते हैं।
उनके साथ जुड़ाव से कंपनी को अगली पीढ़ी के साथ सार्थक संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। उनका मानना है क ऐसे कदमों से कंपनी नए आयाम स्थापित करेगी।

रोजमर्रा की जिंदगी में सक्रियता पर जोर

एवन के संयुक्त प्रबंध निदेशक मनदीप सिंह पाहवा ने कहा कि खेल हो या रोजमर्रा की जिंदगी, बेहतर प्रदर्शन निरंतरता और अनुशासन से बनता है। उन्होंने कहा कि रजत की फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के उच्च मानकों को बनाए रखने का रवैया एवन की सक्रिय जीवनशैली की सोच से स्वाभाविक रूप से मेल खाता है। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सक्रियता को शामिल करने के लिए प्रेरित करने के उसके व्यापक प्रयास का हिस्सा है। एवन का कहना है कि व्यस्त दिनचर्या और कम शारीरिक सक्रियता के दौर में सक्रिय रहने के लिए हमेशा जिम में अलग से एक घंटा देना जरूरी नहीं है। इसकी शुरुआत रोजमर्रा के जीवन में किए जाने वाले छोटे-छोटे विकल्पों से भी हो सकती है। रजत पाटीदार एवन के ब्रांड संचार का अभिन्न हिस्सा होंगे और कंपनी के सक्रिय जीवन, फिटनेस तथा प्रगति से जुड़े संदेश को नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी उसकी समृद्ध विरासत को युवा भारत की आकांक्षाओं से जोड़ते हुए प्रदर्शन, महत्वाकांक्षा और सक्रिय जीवनशैली की समकालीन भावना को आगे बढ़ाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.