सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज
गोवंश तस्करी का मामला सामने आने के बाद साहनेवाल थाना पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिकअप में चार गायें लदी हुई मिलीं। आरोप है कि गायों को काटने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। संयुक्त गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को वह अपने साथी मानिक गोयल के साथ निजी काम से लाडोवाल की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद गुरप्रीत सिंह और मानिक गोयल दक्षिणी बाईपास पर पहुंच गए और उक्त वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद वेरका प्लांट की तरफ से उन्हें बताए गए नंबर की पिकअप आती दिखाई दी। रोकने का इशारा करने पर वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। आरोपी गाड़ी छोड़ भाग गए।