Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश,पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बागवानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सरकार की प्राथमिकता सड़क को जल्द से जल्द बहाल कर लोगों को राहत प्रदान करना है।उन्होंने निर्माणाधीन जांगलिक पुल के कार्य को गति देने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों को राहत, पुनर्वास और पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश,पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा...

मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए सरकाघाट में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महज डेढ़ महीने के अंतराल में आयोजित इस दूसरे रोजगार मेले में सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की...

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर...

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कैथल में अग्रवाल युवा सभा का जनसंपर्क अभियान

summer express , बलिंदर कौर ,कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर कैथल अग्रवाल युवा सभा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा ने शहर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने...

पलवल में पुलिस-गोतस्करों की मुठभेड़: गोली लगने से एक आरोपी घायल, गिरफ्तार

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। होडल थाना क्षेत्र में एवीटी हथीन और कथित गोतस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.