यमुनानगर | यमुनानगर के रतौली इलाके में पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच सोमवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर भीम ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें सुरक्षित रखा—सभी गोलियां जैकेट में जा धंसीं।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें भीम को करीब आधा दर्जन गोलियां लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में दबिश दे रही थी।
जानकारी के अनुसार, बदमाश भीम लंबे समय से फिरौती, धमकी और अन्य संगीन वारदातों में वांछित था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।