Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रांझणा’ के AI बदले क्लाइमैक्स पर मचा बवाल, धनुष और आनंद एल राय ने जताई कड़ी आपत्ति

August, 2025

2013 में रिलीज हुई संवेदनशील प्रेमकथा रांझणा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उसके भावनात्मक दृश्यों या दमदार अभिनय नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बदला गया क्लाइमैक्स है।

हाल ही में फिल्म की री-रिलीज़ की घोषणा के साथ ही इसके अंत को बदल दिया गया, जिससे फिल्म के मुख्य अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय बेहद नाराज हैं। दोनों का कहना है कि यह बदलाव फिल्म की आत्मा से खिलवाड़ है और इसे ‘कला की हाइजैकिंग’ कहा जा सकता है।

धनुष का बयान — “AI ने फिल्म की आत्मा छीन ली”

धनुष ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा—रांझणा के क्लाइमैक्स को AI की मदद से बदलकर फिर से रिलीज़ करना बेहद निराशाजनक है। इस बदलाव ने फिल्म की आत्मा को छीन लिया है। मेरी आपत्ति के बावजूद यह कदम उठाया गया, जो चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि फिल्मों में AI के जरिए बदलाव करना न केवल कलाकारों की मेहनत के साथ अन्याय है, बल्कि सिनेमा के भविष्य के लिए भी खतरा है। धनुष ने उम्मीद जताई कि ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए जल्द कड़े नियम बनाए जाएंगे।

 निर्देशक आनंद एल राय भी खफा

धनुष से पहले निर्देशक आनंद एल राय ने भी एक्स पर लिखा—इस बदलाव में मेरा कोई योगदान नहीं है। ‘रांझणा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि मानवीय भावनाओं और खामियों से बनी एक रचना थी। जो अब दिखाया जा रहा है, वह ट्रिब्यूट नहीं, बल्कि हाइजैकिंग है।”

विवाद की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, री-रिलीज़ वर्जन में AI तकनीक के जरिए किरदारों की किस्मत को नया मोड़ दिया गया। नतीजतन, कहानी का भावनात्मक असर पूरी तरह बदल गया, जिससे फैंस और कलाकारों दोनों को झटका लगा है।

आगे क्या?

यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में AI के इस्तेमाल पर नई बहस छेड़ रहा है—क्या रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मूल रचनाओं को बदलना सही है? धनुष और आनंद एल राय का विरोध इस दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.