Facebook-f Youtube X-twitter

युवाओं का सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन..शिमला घेराव की चेतावनी

Dharamshala, Rahul


हिमाचल प्रदेश सरकार की हाल ही में लाई गई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज सैकड़ों पढ़े-लिखे युवा धर्मशाला के जिलाधीश कार्यालय के बाहर जुटे और इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह नीति शिक्षित युवाओं के साथ सीधा अन्याय है।

जिला लाइब्रेरी धर्मशाला के छात्र हरीश कुमार ने कहा कि सरकार की यह पॉलिसी योग्य और शिक्षित युवाओं का अपमान है। उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी के तहत नौकरी पाने वाले शिक्षकों को दो साल बाद फिर से परीक्षा देनी होगी, और पास होने पर ही नौकरी स्थायी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने लिखित रूप से इस नीति को वापस नहीं लिया, तो जल्द ही प्रदेशभर के युवा शिमला पहुंचकर सचिवालय का घेराव करेंगे।

दूसरे युवा जितेंद्र सिंह ने भी सरकार पर शिक्षित युवाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों से आने वाले कई युवा सालों मेहनत करके और प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर शिक्षक बनते हैं, लेकिन इस नीति के तहत उनकी स्थायी नियुक्ति असुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी शिक्षित युवाओं को स्थाई नौकरी दी जाए और इस तरह की नीतियों को तुरंत रद्द किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.