Shimla, 21 August
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने बुधवार को प्रश्नकाल के बाद 12 बजे सदन में किलाड़ बालिका आश्रम में नाबालिग से दुराचार का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की है।
विधायक ने कहा कि अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने महिला आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग से भी इस मामले का संज्ञान लेने और सख्त कदम उठाने की मांग की।जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” घोषित किया है, लेकिन इसके बावजूद इन बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। किलाड़ बालिका आश्रम में नाबालिग से दुराचार हुआ, वह गर्भवती हो गई और मामले को दबाते हुए उसकी शादी किसी और से करवा दी गई।उन्होंने कहा कि पांगी दौरे के दौरान जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डीसी और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में मामला दर्ज हुआ, लेकिन अभी तक बालिका आश्रम प्रबंधन और अन्य जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।विधायक ने सदन में मांग उठाई कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।