Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अनोखा तोहफ़ा

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना लागू की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत अब जर्जर घर या खाली प्लॉट पर मकान बनाने वालों को सरकार की ओर से ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इच्छुक लाभार्थी इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर या अपने नज़दीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 1 सितंबर 2024 से पहले संबंधित शहर के निवासी हों और जिनकी वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र (PPP) के अनुसार तीन लाख रुपये से कम हो।

क्या होना चाहिए जरूरी?

  • मकान या प्लॉट वैध कॉलोनी में होना चाहिए
  • संपत्ति से जुड़े कागजात (रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल) जरूरी
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

अब तक कितने आवेदन हुए?
हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक इस योजना के लिए 88,739 आवेदन आए हैं, जिनमें से 12,550 को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 30-30 गज के प्लॉट पाने वाले करीब 15 हजार लाभार्थियों को भी मकान निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस तरह सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.