Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में बढ़ती वॉल्वो बसें बनीं सिरदर्द, एचआरटीसी और ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ

धर्मशाला में बढ़ती वॉल्वो बसें बनीं सिरदर्द, एचआरटीसी और ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ

Dharamshala, Rahul


धर्मशाला में इन दिनों वॉल्वो बसों का बढ़ता जाल स्थानीय यातायात और एचआरटीसी धर्मशाला डिपो — दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला और ग्लोबल सिटी मैक्लोड़गंज हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, और इन्हीं सैलानियों की सुविधा के लिए कई निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से वॉल्वो बसें चलानी शुरू कर दी हैं।

धीरे-धीरे यह कारोबार इतना बढ़ गया कि अब धर्मशाला में वॉल्वो बसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इन बसों की सबसे बड़ी समस्या है — पार्किंग की कमी।मैक्लोड़गंज सड़क की खराब हालत के चलते पिछले दो महीनों से ये बसें ऊपर तक नहीं जा पा रही हैं, और अब एचआरटीसी वर्कशॉप व बस स्टैंड के पास ही पार्किंग करने लगी हैं। इससे एचआरटीसी की बसों को वर्कशॉप में खड़ा करने में परेशानी हो रही है, वहीं इन वॉल्वो बसों की लंबी कतारों के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।स्थिति को काबू में लाने के लिए एचआरटीसी धर्मशाला डिपो ने अब कांगड़ा के आरटीओ, धर्मशाला के एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर इन बसों की पार्किंग हटाने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।


साहिल कपूर, रीजनल मैनेजर, एचआरटीसी धर्मशाला 

वॉल्वो बसें हमारे लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही हैं। हमने इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया है ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.