Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार लोकतंत्र की जड़ों पर कर रही प्रहार : वीरेंद्र कंवर

धर्मशाला। पूर्व पंचायती राज मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार स्वर्गीय राजीव गांधी की पंचायती राज नीति और संविधान की भावना के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायती राज चुनाव न करवाकर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रही है।

कंवर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। संविधान के अनुच्छेद 243 के अनुसार हर राज्य में हर पांच वर्ष बाद पंचायत चुनाव करवाना अनिवार्य है, ताकि लोकतंत्र की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का साढ़े चार वर्ष पूरा होते ही छह महीने पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी, लेकिन सुक्खू सरकार ने यह परंपरा तोड़ दी है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनावों में देरी ग्राम स्तर के लोकतंत्र की हत्या है और इससे एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग और महिलाओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। हजारों लोग आरक्षण के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन सरकार की निष्क्रियता से उनके सपने अधूरे रह गए।

कंवर ने कहा, “तीन वर्षों की नाकामियों से घबराकर सुक्खू सरकार चुनाव से भाग रही है। जनता को राहत देने में नाकाम यह सरकार अब लोकतंत्र से भी डरने लगी है।”

उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे “संविधान का चालीसा” पढ़ने की बात करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी की सरकार संविधान के प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रही है, तो वे मौन साधे हुए हैं। कंवर ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत हिमाचल सरकार को आदेश देना चाहिए कि पंचायत चुनाव शीघ्र करवाए जाएं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। वहीं सुक्खू सरकार ने न केवल चुनाव टाल दिए हैं, बल्कि पंचायतों की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को भी सीमित कर दिया है।

कंवर ने कहा कि पंचायतें गांवों की मिनी अदालतें होती हैं, जहां से विकास और जनसेवा की शुरुआत होती है। चुनाव टलने से योजनाएं ठप पड़ी हैं और ग्राम पंचायतें बजट व विकास कार्यों को लेकर असमंजस में हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर विधानसभा से लेकर सड़क तक सरकार से जवाब मांगेगी और जनता को बताएगी कि कांग्रेस सरकार ने कैसे राजीव गांधी की नीति और लोकतंत्र की भावना दोनों से विश्वासघात किया है।

अंत में कंवर ने कहा, “लोकतंत्र तब तक जीवित है, जब तक जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के अधिकार से वंचित नहीं होती। सुक्खू सरकार तुरंत पंचायती राज चुनावों की घोषणा करे, ताकि गांवों का लोकतंत्र फिर से जीवित हो सके।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.