Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दयोड़ में फिर धंसी ज़मीन, प्रशासन सतर्क — एसडीएम ने रिपोर्ट तलब की

Mandi, Dharamveer

पंडोह डैम के साथ लगते दयोड़ गांव में एक बार फिर जमीन धंसने का मामला सामने आया है। मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर ने एनएचएआई अधिकारियों को दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

टनल के ऊपर धंसी जमीन, टनल को नहीं खतरा

एसडीएम रूपिंद्र कौर ने तहसीलदार सदरएनएचएआई और कंपनी अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच में पाया गया कि धंसी हुई भूमि टनल के ठीक ऊपर का हिस्सा है, लेकिन राहत की बात यह है कि टनल को फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।धंसाव का मलबा टनल में नहीं गिरा, बल्कि बीच में ही धंस गया है।

ग्रामीणों की चेतावनी: दो दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

ग्राम पंचायत हटौण के पूर्व प्रधान दलीप ठाकुर ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात को जमीन धंसने से एक विशालकाय गड्ढा बन गया है, जिससे दो घर और एक स्कूल खतरे की जद में हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन और एनएचएआई ने दो दिनों में कोई ठोस समाधान नहीं निकाला, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

प्रभावित परिवार ने मांगा मुआवजा

गांव के प्रभावित निवासी हरदेव शर्मा ने कंपनी प्रबंधन से अपने 1 करोड़ 60 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि टनल निर्माण कार्य के चलते उनके घर को भारी नुकसान हुआ है और अब उनका परिवार बेघर हो गया है।हरदेव शर्मा ने मांग की कि कंपनी इस जमीन का अधिग्रहण कर उचित मुआवजा दे, अन्यथा वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

तीसरी बार धंसी दयोड़ गांव की जमीन

यह तीसरी बार है जब दयोड़ गांव की जमीन इस तरह धंसी है।पहले भी यहां बरसात के दिनों में जमीन धंसने से हाईवे कई बार बंद हुआ था।
इस बार जो विशाल गड्ढा बना है, उसे भरना प्रशासन और कंपनी दोनों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.