Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह विधायक पर लगे आरोपों में नया मोड़… कांग्रेस ने उठाए सवाल, पीड़िता के पिता ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

चुराह विधायक पर लगे आरोपों में नया मोड़… कांग्रेस ने उठाए सवाल, पीड़िता के पिता ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

Chamba, Manjur


हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने चंबा के एसपी से रिपोर्ट तलब की है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

यशवंत सिंह खन्ना ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साल पहले विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली लड़की और उसके पिता पर दबाव बनाकर उनके बयान बदलवाए गए। खन्ना ने कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि जब बेटियां न्याय की उम्मीद करती हैं, तो उन्हें ही डराया और धमकाया जाता है।


यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि पीड़िता ने पहले तीसा कोर्ट में बयान दिए थे, लेकिन उसके बाद कथित रूप से विधायक के लोगों ने पिता-पुत्री को शिमला और बद्दी ले जाकर दबाव डाला। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है और वे डीसी चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डीजीपी हिमाचल प्रदेश, महिला आयोग सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तक ज्ञापन भेजेंगे।
खन्ना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय महिला आयोग, अल्पसंख्यक मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को भी इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यशवंत सिंह खन्ना, युवा कांग्रेस नेता, चुराह 

“यह किसी एक धर्म या समुदाय की बात नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा का सवाल है। अगर विधायक पर आरोप लगते हैं और उसके बावजूद पीड़ित परिवार को धमकाया जाता है, तो यह लोकतंत्र पर प्रश्नचिह्न है। सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।”

वहीं, पीड़ित लड़की के पिता ताज मोहम्मद ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के बयान देने के बाद उन्हें और उनकी बेटी को कथित रूप से शिमला और बद्दी ले जाकर धमकाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की पत्नी ने भी उन्हें डराने की कोशिश की और कहा कि “2027 में भाजपा की सरकार बनेगी, तब बदला लिया जाएगा।

“हमने सिर्फ न्याय मांगा था, लेकिन हमें डराया गया कि घर जला देंगे। हमें दो बार कोर्ट में पेश कर बयान बदलवाने का दबाव डाला गया। अब मुख्यमंत्री से मांग है कि हमें न्याय दिलाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.