Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिजिजू का पलटवार: राहुल के आरोपों पर BJP ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार का असली कारण अंदरूनी कलह और संगठनात्मक अस्थिरता है, न कि किसी तरह की धांधली। रिजिजू ने कहा — “कांग्रेस में आपसी तालमेल की कमी और गुटबाजी इतनी गहरी है कि उनके ही नेता एक-दूसरे को हराने में जुटे थे।”

रिजिजू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि कुमारी सैलजा, संपत सिंह और राव नरेंद्र सिंह तक यह स्वीकार कर चुके हैं कि पार्टी में एकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई कांग्रेस नेता निजी तौर पर मानते हैं कि जब तक राहुल गांधी उनके नेता हैं, वे जीत नहीं सकते।

भाजपा की जीत का राज अनुशासन और समर्पण: रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सफलता अनुशासन, कार्यकर्ता समर्पण और संगठन की मजबूती में छिपी है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान किया और कभी फर्जी आरोपों या अराजकता का सहारा नहीं लिया।

राहुल गांधी देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं

रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर Gen Z युवाओं को गुमराह करने और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा — “राहुल गांधी देश को बदनाम करने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं, लेकिन जनता मोदी जी के साथ खड़ी है और ऐसे षड्यंत्र कभी सफल नहीं होंगे।”

वोट चोरी” एक मनगढ़ंत कहानी: रिजिजू

रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि “वोट चोरी जैसी कोई चीज होती ही नहीं। राहुल गांधी को ये आइडिया विदेश से मिलता है और वह उसे यहां दोहराते हैं।”

उन्होंने कहा कि वोटिंग से पहले हर पार्टी को वोटर लिस्ट दी जाती है, अगर कांग्रेस ने मेहनत की होती तो आज उन्हें आरोप लगाने की बजाय आत्ममंथन करना पड़ता। रिजिजू ने कहा — “राहुल गांधी अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ते हैं, लेकिन देश का युवा सब समझता है और मोदी जी के साथ है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.