Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को मिला PMGSY फेज-4 का तोहफ़ा: 2271 करोड़ से बनेंगी 294 नई सड़कें

Sanju, Shimla


हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के जाल को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के अंतर्गत राज्य को 2271 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से 294 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 1538 किलोमीटर होगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राज्य के कठिन भौगोलिक हालात को ध्यान में रखते हुए इस चरण में PMGSY-I के तहत बनी पुरानी सड़कों की मरम्मत को भी शामिल किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिन जगहों पर सड़कें निजी भूमि से होकर गुजरेंगी, वहां लोग विभाग को स्वेच्छा से गिफ्ट डीड प्रदान करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरे हो सकें।मंत्री ने कहा कि सड़क टायरिंग कार्य की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों की जांच के लिए सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि हालिया प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य को करीब 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि केंद्र से अब तक 1500 करोड़ की सहायता लंबित है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार स्वयं के संसाधनों से बहाली कार्य जारी रखे हुए है। वर्तमान में 50 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

अवैध डंपिंग पर सख्त रुख 

अवैध डंपिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने कहा कि अब इस तरह की गतिविधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ठेकेदारों के भुगतान को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ भुगतान जारी किए जा चुके हैं और ट्रेजरी की तकनीकी दिक्कतें दूर होते ही शेष भुगतान भी शीघ्र कर दिए जाएंगे

विक्रमादित्य सिंह ने कहा —“विकास के साथ देव परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं का सम्मान बनाए रखना उतना ही जरूरी है, ताकि भविष्य में विवाद न उत्पन्न हों।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.