Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी में शिमला पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी में शिमला पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

Shimla, Sanju

केंद्रीय संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा क्यारीघाट में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय टेलीकॉम सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शिमला पुलिस को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) योजना के तहत चोरी या खोए मोबाइल फोन की तलाश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

उत्तर भारत में 5वां और प्रदेश में पहला स्थान

शिमला जिले ने पूरे उत्तर भारत में पांचवां स्थान और हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए दूरसंचार विभाग ने शिमला पुलिस को सम्मानित किया, जिसने मोबाइल रिकवरी में राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर सफलता दर दर्ज की है।

SSP शिमला संजीव गांधी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उपलब्धि पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, आधुनिक तकनीक के उपयोग और विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है।उन्होंने कहा कि डिजिटल फुटप्रिंट और नेटवर्किंग आज के समय की रीढ़ हैं। शिमला पुलिस बड़ी संवेदनशीलता से गुम हुए मोबाइल फोनों की ट्रैकिंग करती है। यह आसान कार्य नहीं है, बल्कि अनुभव, तकनीकी ज्ञान और लगातार प्रयास का नतीजा है।उन्होंने बताया कि डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल से चोरी के मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन पुलिस ने इस चुनौती को अवसर में बदला है। गांधी ने दूरसंचार विभाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और भविष्य में भी शिमला पुलिस मोबाइल चोरी और साइबर अपराधों से निपटने में पूरी तत्परता से कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि CEIR योजना भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है, जो चोरी या खोए मोबाइल फोनों की पहचान और रिकवरी के लिए एक केंद्रीय डेटाबेस के रूप में काम करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.