Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानेसर लैंड स्कैम केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हाईकोर्ट से झटका

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मानेसर लैंड स्कैम मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने हुड्डा की याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद अब सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीबीआई पहले ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद विशेष अदालत हुड्डा और अन्य आरोपियों पर आरोप तय कर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री समेत 34 आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है।

क्या है मामला

सीबीआई के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए 25 अगस्त 2005 को मानेसर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) की अधिसूचना रद्द करवाई थी और सेक्शन-6 का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद किसानों की जमीन का अधिग्रहण रोक दिया गया और बिल्डरों ने 400 एकड़ भूमि औने-पौने दामों में खरीदी।

साल 2007 में हुड्डा सरकार ने अधिग्रहण से जमीन को मुक्त घोषित कर दिया, जिससे किसानों को करीब ₹1500 करोड़ का नुकसान हुआ। सीबीआई ने 2015 में जांच शुरू की और 2018 में हुड्डा समेत 34 लोगों के खिलाफ 80 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। शीर्ष अदालत ने माना कि 2007 में तत्कालीन हुड्डा सरकार का निर्णय दुर्भावनापूर्ण और धोखाधड़ीपूर्ण था। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि बिचौलियों द्वारा अर्जित अनुचित लाभ की वसूली की जाए और राज्य सरकार को “एक-एक पाई वापस लेने” का आदेश दिया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज मैदान में श्रद्धांजलि, राज्यपाल बोले भेदभाव से ऊपर उठकर किया प्रदेश का विकास

Summer express, शिमला , संजू | हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक...

नारी-बधमाना सड़क को मिलेगी नई मजबूती, ₹28 लाख मंजूर होने पर लोगों ने विधायक बबलू का जताया आभार

Summer express, ऊना, विकास शर्मा | नारी से बधमाना को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु मजबूरन संकरे और जर्जर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे।...

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 साल की योजनाओं की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन व अवलोकन

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन...

‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत कांगड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला | नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैकवर्ड इन्वेस्टिगेशन के जरिए अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांगड़ा...

चंबा की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से वंचित, 70 साल बाद भी 2 हजार लोग परेशान

Summer express, चंबा , मंजूर पठान | हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंझेई और चीह पंचायत की तस्वीर आज भी विकास से कोसों दूर नजर आती है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद इन पंचायतों के एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.