Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में ट्रैफिक से राहत, टीओडी पॉलिसी से सुगम होगा आवागमन

गुरुग्राम। गुरुग्राम के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में जल्द ही ट्रांसिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी लागू होने जा रही है, जिससे साइबर सिटी में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा। इस नीति का उद्देश्य मेट्रो और रैपिड रेल नेटवर्क के आसपास संतुलित और आधुनिक शहरी विकास को बढ़ावा देना है, ताकि शहर में जाम की समस्या घटे और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

टीओडी पॉलिसी के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और बहादुरगढ़ जैसे शहरी इलाकों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में दिल्ली मेट्रो, रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 800 मीटर तक का क्षेत्र टीओडी जोन घोषित किया जाएगा।

मुख्य लाभ:

  • शहर में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी।
  • नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक जीवनशैली मिलेगी।
  • डेवलपर्स को अधिक निर्माण घनत्व (FAR) और सरल अप्रूवल प्रक्रिया का फायदा होगा।
  • पैदल चलने, साइकिल चलाने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की डीटीपी दिव्या डोगरा के अनुसार, इस नीति से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रीन अर्बन डेवलपमेंट और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह शहर को ‘कम्पैक्ट और स्मार्ट सिटी मॉडल’ की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।

टीओडी के तहत दो जोन बनाए गए हैं —

  1. इंटेंस जोन (0–500 मीटर): FAR 3.5 तक की अनुमति।
  2. ट्रांजिशन जोन (500–800 मीटर): FAR 2.5 तक की अनुमति।

इस नीति से गुरुग्राम में आने वाले वर्षों में न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि यह शहर के सतत विकास (की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.