Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप योजना से बाहर रखना अन्यायपूर्ण: स्कूल प्रबंधन संघ

Hamirpur, Arvind

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा केवल सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ही लैपटॉप देने के निर्णय का निजी स्कूलों ने कड़ा विरोध किया है।हिमाचल प्रदेश स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे भेदभावपूर्ण और अनुचित करार देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थियों को, चाहे वे सरकारी या निजी संस्थान से हों, समान रूप से सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

हमीरपुर के हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मेधावी छात्र किसी संस्था विशेष के नहीं होते, बल्कि वे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सफलता का प्रतीक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अपील की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाए।

निजी स्कूलों ने सरकार से की पुनर्विचार की मांग

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मेधावी छात्र पिछले तीन वर्षों से इस पुरस्कार की प्रतीक्षा कर रहे थे। वर्ष 2022 के बाद से अब तक किसी भी छात्र को लैपटॉप नहीं मिला है। साथ ही, सरकार द्वारा यह घोषणा करना कि तीन वर्षों में अव्वल आने वाले छात्रों को केवल एक ही इनाम दिया जाएगा, छात्रों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में लगभग 75 प्रतिशत छात्र निजी स्कूलों से हैं, इसलिए इस योजना से उन्हें बाहर रखना असमानता को दर्शाता है।संघ का मानना है कि यह निर्णय बिना उचित जानकारी के लिया गया है और मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई होगी। संघ जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा करेगा ताकि प्रत्येक मेधावी छात्र को उसका अधिकार मिल सके।प्रेस वार्ता में राजेश सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, अनिल ठाकुर, निष्पक्ष भारती, देवराज वर्मा, गौतम शर्मा, पंकज लखनपाल, कुलदीप धीमान, ललित मोहन, प्रताप वर्मा और संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.