Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाल किला ब्लास्ट: फरीदाबाद में बना आतंकी बेस, डॉक्टरों ने रची थी साजिश

फरीदाबाद | दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। जांच एजेंसियों ने इस मामले में आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि यह धमाका किसी सीरियल ब्लास्ट नेटवर्क की शुरुआती कड़ी थी, जिसकी तैयारी बीते दो सालों से चल रही थी।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी मॉड्यूल जनवरी 2025 से मुंबई 26/11 जैसी हमलों की साजिश रच रहा था। इस नेटवर्क के सरगना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के रहने वाले रैडिकलाइज्ड मेडिकल प्रोफेशनल्स हैं, जिन्होंने डॉक्टर की पहचान का सहारा लेकर फरीदाबाद में अंडरग्राउंड बेस बनाया था।

आतंकियों ने विस्फोटक छिपाने के लिए धौज और फतेहपुर तागा जैसे इलाकों को चुना, जहां उनकी गतिविधियों पर संदेह कम होता। जांच एजेंसियां अब इस कोण से भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह साजिश 26 नवंबर (26/11) की बरसी से पहले बड़े हमले की योजना तो नहीं थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल ने 200 से अधिक IED तैयार करने की योजना बनाई थी। उनका टारगेट था – लाल किला, इंडिया गेट, कांस्टीट्यूशन क्लब, गौरी शंकर मंदिर, प्रमुख रेलवे स्टेशन और मॉल्स, ताकि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके।

गिरफ्तार आतंकी डॉ. शाहीन शाहिद ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले दो वर्षों से विस्फोटक सामग्री इकट्ठी कर रही थी। जांच में पता चला है कि धमाके के दिन संदिग्ध गुरुग्राम नंबर की I-20 कार लेकर निकले थे, जिसे उन्होंने “मोबाइल लैब” के रूप में इस्तेमाल किया। कार पहले कनॉट प्लेस पहुंची थी और फिर वहां से लाल किला मेट्रो स्टेशन की ओर गई, जहां विस्फोट हुआ।

जांच एजेंसियां अब इस मॉड्यूल के विदेशी फंडिंग और संपर्क नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी इस पूरी साजिश का संचालन केंद्र थी, जहां शिक्षा के आड़ में आतंकी गतिविधियां चल रही थीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.