Facebook-f Youtube X-twitter

दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद

Shimla, 16 November

राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध दिल्ली हाट परिसर में शुरू हुए 15 दिवसीय हिमोत्सव में हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। रविवार, 16 नवंबर को हिमोत्सव के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जाइका वानिकी परियोजना द्वारा लगाए गए स्टॉल का औपचारिक उद्घाटन किया।

मुख्य सचिव ने प्रदर्शनी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमोत्सव राज्य की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, कला और खानपान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच है।जाइका वानिकी परियोजना ने इस बार 12 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए शामिल किया है। इसके लिए परिसर में 5 स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जिनमें हिमाचली परिधान, जैविक एवं रसायन-मुक्त उत्पाद, हस्तशिल्प और स्थानीय स्तर पर निर्मित कई पहाड़ी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं।

परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर (मार्केटिंग एवं ग्रामीण वित्त) विनोद शर्मा ने बताया कि दिल्ली हाट में आयोजित यह उत्सव स्वयं सहायता समूहों को व्यापक बाजार और नई पहचान दिलाने का अनूठा अवसर उपलब्ध कराता है। उनके अनुसार, देश और विदेश से आने वाले पर्यटक यहां हिमाचली संस्कृति से रूबरू होते हैं और स्थानीय उत्पादों को सराहते हैं।इस अवसर पर पीएमयू शिमला से एसएमएस रचना चंदेल, ठियोग से डॉ. अभय महाजन, पालमपुर से कृतिका शर्मा, रोहडू से पारस झगटा, मनाली के एफटीयू शुभम और विकेश, ठियोग के एफटीयू लाकेंद्र, पालमपुर की एफटीयू अनु सूद सहित परियोजना टीम के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.